मुरैना नगर: मुरैना जिला अभिभाषक संघ चुनाव की घोषणा, नामांकन पत्रों की जांच 27 को, मतदान 7 जनवरी 2026 को
मुरैना जिला अभिभाषक संघ के 2026-27 के चुनाव की घोषणा कर दी गई है।मुख्य चुनाव अधिकारी नवाब खान एडवोकेट ने नामांकन प्रक्रिया 24 और 26 दिसंबर तक निर्धारित की गईं है। 18 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित हुई।नाम वापसी 29 और 30 दिसंबर को होगी। मतदान 7 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना शाम 5 बजे शुरू होगी।चुनाव को लेकर अभिभाषकों में उत्साह है।