तारानगर: तारानगर क्षेत्र में मौसम ने बदला रुख, धूल भरी आंधी चली, राजगढ़ रोड पर हुई बारिश व ओलावृष्टि, किसान चिंतित
तारानगर क्षेत्र में गुरुवार की शाम को अचानक के मौसम ने करवट ली, धूल भरी आंधी चली, तारानगर से राजगढ़ रोड पर हल्की बारिश के साथ लगभग 15 मिनट तक के चने से बड़े आकार के ओले गिरे हैं। तारानगर में आंधी के बाद बदला मौसम बदल गया तथा धूल भरी आंधी के बाद बारिश व ओलावृष्टि हुई, जिसमे किसान चिंतित हैं व ओलावृष्टि से किसान प्रभावित हो गया है तथा ओलावृष्टि जारी है।