सुपौल: सुपौल में श्रमिकों के लिए ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई
Supaul, Supaul | Sep 24, 2025 संयुक्त श्रम भवन में बुधवार की शाम 4 बजे द्वितीय एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव ने की। शिविर में जिले के सभी 11 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से आए श्रमिकों ने हिस्सा लिया।