सुपौल: नगर परिषद वार्ड 11 स्थित बड़ी दुर्गा स्थान के पूजा पंडाल का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Supaul, Supaul | Sep 24, 2025 आज बुधवार के दोपहर 3:00 अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ी दुर्गा स्थान के पूजा पंडाल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के सदस्यों से भीड़,प्रबंधन, सुरक्षा, व्यवस्था इत्यादि को लेकर विशेष चर्चा की साथ ही आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक सुझाव भी दिए हैं।