गाण्डेय: गांडेय प्रखंड में अचानक बदले मौसम से भारी तबाही, विभिन्न इलाकों से मिली जानकारी
Gandey, Giridih | May 23, 2026
शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने गांडेय प्रखंड के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसल, मकान और सरकारी योजनाओं के उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा है। शनिवार की दोपहर 2 बजे के आसपास विभिन्न इलाकों से यह जानकारी मिली।शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।