कानपुर: बारादेवी चौराहे पर ट्रैफिक दरोगा ने युवक का गला दबाकर की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
बारादेवी चौराहे पर ट्रैफिक दरोगा द्वारा एक युवक का गला दबाकर मारपीट करने का वीडियो शुक्रवार शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो में एक ट्रैफिक दरोगा पहले युवक से कुछ कहता है और फिर उसका गला दबाकर मारपीट करता हुआ दिखाई देता है।डीसीपी ट्रैफिक ने बताया वीडियो को संज्ञान में लिया गया है जांच कराई जा रही है।