कानपुर: कानपुर डीएम ने 30 सितम्बर से जनपद में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच की तैयारी को लेकर समन्वय बैठक की
कानपुर डी एम की अध्यक्षता में 30 सितम्बर से जनपद में आयोजित होने वाले इंडिया-ए एवं ऑस्ट्रेलिया-ए क्रिकेट मैच की तैयारी के संबंध में शुक्रवार 4 बजे समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि, मैच के दौरान सभी विभागों का एक कैंप कंट्रोल रूम ग्रीनपार्क में स्थापित किया जाए, जिससे समन्वय और नियंत्रण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।