भरतपुर में 5 जुलाई को किराना व्यापारी और बर्तन व्यापारी को गोली मार दी थी। घटना को 2 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसे लेकर मंगलवार को परचून और किरान संघ ने एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें फैसला लिया गया कि आगामी 9 जुलाई को व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे।