शाहपुरा: भेड़ाघाट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक विधि विवादित बालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,
जबलपुर भेड़ाघाट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक विधि विवादित बालक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं। थाना प्रभारी भेड़ाघाट कमलेश चौरिया ने जानकारी दी कि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम तेवर ब्रिज के नीचे तीन लड़के 3 मोटर साइकिल लेकर संदिग्ध हालत में खड़े मिले।