पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में चावल की बोरियों के नीचे दबकर मजदूर की मौत, इथेनॉल फैक्ट्री में हुआ हादसा
Purnea East, Purnia | Apr 30, 2026
पूर्णिया के परोरा स्थित इथेनॉल फैक्ट्री में मजदूर की चावल की बोरियो के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के फौरन बाद मजदूर को इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती हरिटोल गांव निवासी खोखो मुनि के बेटे 26 वर्षीय बुधो मुनि के रूप में हुई है।वही मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है