मांझी: कुएं से संदिग्ध हालत में बाइक बड़ामद , जांच में जुटी पुलिस
Manjhi, Saran | Jun 3, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के तख्त बड़वा गांव स्थित बधार में जटहा बाबा मंदिर के पीछे बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे एक कुएं से संदिग्ध अवस्था में स्प्लेंडर बाइक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जिसकी जानकारी दाउदपुर थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर बाइक कुएं से निकाली और जांच में जुट गई।