धनौरा: गजरौला में मॉर्निंग वॉक पर निकले बैंक कर्मी की अचानक बिगड़ी हालत, उपचार के दौरान हुई मौत
गजरौला थाना क्षेत्र की मोहल्ला संत नगर निवासी नरेंद्र शर्मा उर्फ दानू गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे अनतिका पार्क में मॉर्निंग वॉक करने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक करते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह पार्क में ही गिर गए, उपचार को ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।