गाण्डेय: गांडेय प्रखंड के पहरदहा कर्बला मैदान में हसनैन क्लब पहरदहा के तत्वावधान में भव्य नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 30, 2026
गांडेय प्रखंड के पहरदहा कर्बला मैदान सोमवार देर रात करीब 11 बजे तक हसनैन क्लब पहरदहा के तत्वावधान में भव्य नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज करतबों से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक मैदान तालियों की गूंज से गूंजता रहा।