अनूपपुर: जिले में मौसम ने बदला मिजाज: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, फसलों पर मिला-जुला असर
जिले में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। अमरकंटक, पुष्पराजगढ़, जैतहरी और वेंकटनगर समेत कई क्षेत्रों में बारिश होने से पूरे जिले में बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम परिवर्तन के चलते जिले के अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है ।