धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों में लगी भयंकर आग, गांव में मची अफरा-तफरी
मंडी धनौरा में शनिवार देर रात मलकपुर और लौहड्डा गांव के बीच रामगंगा पोषक नहर किनारे झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना ऐसे समय हुई जब खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई का काम चल रहा है।