लालगंज कोतवाली के जसमेढ़ा गांव निवासी उदयराज यादव की सोलह वर्षीया पुत्री धारूपुर स्थित अवधेश विद्या निकेतन इण्टर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम घर में वह अकेली थी। देर शाम जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो खुशबू का शव फंदे पर झूलता देख दंग रह गये। परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से