पवई: जिपं सीईओ ने शाहनगर विकासखण्ड के ग्राम सारंगपुर में ली सरपंच-सचिव की बैठक
Pawai, Panna | Jul 21, 2024 आज विकासखंड शाहनगर के ग्राम सारंगपुर में पवई बांध समूह जल प्रदाय योजना के जल शोधन संयंत्र प्रांगण में संबंधित सरपंच सचिव की बैठक का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघ प्रिय की अध्यक्षता में किया गया। सभी ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिवों को जल शोधन संयंत्र का भ्रमण कराया गया।