पवई: जिले में 28 जुलाई को होगी प्रतिबद्ध कोचिंग कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा, इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई तक करें आवेदन- कलेक्टर
Pawai, Panna | Jul 20, 2024 कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में संचालित परीक्षाओं और रविवार, 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व होने के कारण एवं अधिकाधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अब जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रतिबद्ध कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार, 28 जुलाई को होगी।