बिरौल: बिरौल में बाइक और टेम्पू की भीषण टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नया पेट्रोल पंप के समीप सुबह करीब पांच बजे हुआ, जहां बाइक और टेम्पू की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद युवक की मौत और दो घायल है जिसका इलाज चल था है ।