वाकनाघाट सुबाथू रोड पर शनिवार सुबह एक हादसा होते-होते टल गया यहां पर पोघाट के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। गनीमत रही की गाड़ी खाई की ओर नही गिरी वरना एक बड़ा नुकसान देखने को मिल सकता था। गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था जो की पूरी तरह से सुरक्षित है। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली। लोग मौके पर इकट्ठा हुए और गाड़ी को निकालने का प्रयास किया गया जेसीबी की मदद से गाड़ी को निकाला गया है थोड़ी देर के लिए मौके पर जाम जरूर लगा लेकिन रोड पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया गया है।
Solan, Solan | Aug 1, 2026