धनघटा: अक्षय तृतीया पर मेंहदावल विधायक कार्यालय करमा कलां में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती
संतकबीरनगर, मेंहदावल। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के कार्यालय करमा कलां में श्रीहरि विष्णु के आवेशावतार, परशुधर भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विप्र समाज, बाल बटुक एवं संतजन की पावन उपस्थिति में पूजन-वंदन कर लोकमंगल की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्ति वाचन से हुआ, जि