नागौद: शहीद पिता की विरासत को बेटे ने दी नई उड़ान, नागौद के निशांत बने सेना में लेफ्टिनेंट।
Nagod, Satna | Jun 14, 2026 सतना। जिले की नागौद तहसील के ग्राम पंचायत शाहपुर के होनहार युवा निशांत सिंह परिहार ने भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त कर परिवार और पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। शहीद पिता के सपनों को साकार करते हुए निशांत ने कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर यह मुकाम हासिल कर जिले वासियो का सर फक्र से ऊँचा किया हैं।