मंदसौर: सभी अभ्यर्थी व्यय लेखा रजिस्टर को बहुत अच्छे से संधारित करें सामान्य प्रेक्षक सिद्दिकी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक ली।
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत चुनाव चिन्ह आवंटन के पश्चात सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के साथ व्यय लेखा संधारण, व्यय लेखा के नियम,निर्देश से अवगत कराने के लिए के बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सामान्य प्रेक्षक सिद्दीकी, व्यय प्रेक्षक दास, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक वह अन्यअधिकारी मौजूद रहे।