मंदसौर: साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई।
मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक एवं निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा की स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।