डाकघर वैढ़न और उप डाकघर विंध्यनगर के संयुक्त तत्वावधान में डीपीएस विंध्यनगर स्कूल में डाक विभाग की बचत एवं जीवन बीमा योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्रों और आम नागरिकों को डाकघर की सभी बचत योजनाओं की जानकारी दी, ताकि बच्चे अपने अभिभावकों को इसके बारे में अवगत करा सकें।