लोहरदगा: खाद्यसुरक्षा विभाग के निरीक्षण में सामने आईं खामियां, सेंट्रलाइज्डकिचन में नमीयुक्त दाल व गोदाम मेंचूहों के मल-मूत्रमिले
लोहरदगा उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार अपराह्न लगभग 3 बजे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर ने अन्नामृता फाउंडेशन द्वारा संचालित सेंट्रलाइज्ड किचन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किचन परिसर, खाद्यान्न गोदाम, स्टोर रूम, खाद्य पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त वाहनों तथा संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई।