परसिया: गुरु गोविंद सिंह चौक पर डिवाइडर से टकराया स्कूटी सवार, ऑटो चालक ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
परासिया के हृदय स्थल गुरु गोविंद सिंह चौक पर रविवार को दोपहर 2:00 बजे वाहनों की भीड़ से घबराकर बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। घायल बुजुर्ग को ऑटो चालक ने उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। हाथ में गंभीर चोट आने से घायल को छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया। चांदामेटा के सीएमई स्टोर के समीप टीवी टावर निवासी एसएल परतेती घायल हुए।