बख्तियारपुर: विधानसभा चुनाव में NDA की जीत पर बख्तियारपुर में जश्न, नीतीश के आवास पर आतिशबाजी
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिले प्रचंड बहुमत के बाद बख्तियारपुर स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार को ज़बरदस्त जश्न मनाया गया। बड़ी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता पहुँचे और आतिशबाजी करते हुए “नीतीश कुमार ज़िंदाबाद” के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि नीतीश कुमार एक बार फिर 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।