बख्तियारपुर: बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई लग्जरी कार, जीआरपी प्रभारी बाल-बाल बचे
गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर माधोपुर गांव के पास पटना की ओर से आ रही एक लग्जरी कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के अंदर घुस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार बख्तियारपुर जीआरपी थाना प्रभारी मुकेश कुमार झा बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं।