बख्तियारपुर: घोसवरी पुलिस ने घोसवरी बाजार से शराब पीकर हंगामा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया
थाना क्षेत्र के घोसवरी बाजार से पुलिस ने एक युवक को शराब पी कर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी वहां एक युवक को हंगामा करते देखा जब उससे पूछताछ किया तो उसके मुंह से शराब पीने कि गंध आ रही थी। जिसके बाद उसे थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया गया तो उसके शराब पीने कि पुष्टि हुई