बख्तियारपुर: 7वें राउंड में बख्तियारपुर के लोजपा प्रत्याशी अरुण कुमार, राजद से 9195 वोटों से आगे
बख्तियारपुर विधानसभा की राउंड-वार मतगणना के 7वें राउंड में लोजपा के अरुण कुमार ने राजद के अनिरुद्ध यादव को पीछे छोड़ते हुए लगभग 9195 वोट की बढ़त बना ली है। इस समय तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के बाल्मीकि सिंह नजर आ रहे हैं। काउंटिंग के मौके पर मतगणना केन्द्रों से आ रही रुझानों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अरुण कुमार ने कई मतदान केन्द्रों से मजबूत बढ़त ली है।