खुरई: दो दिन पहले कोहा गांव के निवासी शहीद खान के अपहरण और मारपीट के 3 आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Khurai, Sagar | Aug 18, 2024 दो दिन पहले कोहा गांव में हुए शहीद खान के अपहरण और मारपीट के मामले के 3 आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शहीद का 15 अगस्त को विद्युत विभाग के लाइन मेन से बिल को लेकर विवाद हो गया था। जिसकी जानकारी लाइन मेन के बेटे बलबीर गौर को लगी तो उसने अपने 4 साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। अभी दो आरोपी फरार हैं।