खुरई: घर में कंडे उठाते समय महिला को सर्प ने काट लिया,उसे खुरई अस्पताल में लाया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर।
Khurai, Sagar | Aug 17, 2024 सहरवासा गांव निवासी एक 42 वर्षीय महिला ममता सिंह कुर्मी को घर में सफाई के दौरान कंडे का ढेर हटाते समय उसमें छिप कर बैठे सर्प ने काट लिया। घटना आज दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। उसे ईलाज के लिए खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।