गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुगलानीचक में सोमवार की रात 26 वर्षीय पिकअप चालक बहादुर बिंद की बेहरमी से हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर बगीचे के पास खून से लथपथ हालत में मिला। बहादुर के सिर पर ईंट से वार किए गए थे और उनका मोबाइल भी गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।