चंदवारा: चंदवारा के बेंदी गांव में नशामुक्ति को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बुधवार को 12 बजे चंदवारा प्रखंड के सुदूरवर्ती बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने नशाखोरी को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए लोगों से नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में बाल विवाह, नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी अधिकारों