शिवपुरी नगर: स्टार गोल्ड होटल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल
कलारबाग के रहने वाले गोलू कुमार राजे पुत्र धर्मेंद्र कुमार राजे ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां कमलेश राजे ज्ञानस्थली स्कूल में काम करती है। एवं वह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से अपनी मां को स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी स्टार गोल्ड होटल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उनकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।