चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित लोकनाथ नगर में सार्वजनिक सड़क पर मलमूत्र युक्त गंदा पानी बहाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में वार्डवासियों ने चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।