कटनी नगर: कटनी में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
कटनी। शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में मुस्लिम धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज गुरुवार को पारंपरिक अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस मुबारक मौके पर शहर की तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। नमाज के दौरान बारगाहे-इलाही में सिर झुकाकर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देश में अमन-चैन, तरक्की, भाईचारे औ