हाथरस: बृज क्षेत्र के श्री दाऊजी महाराज मेले की तैयारियों को लेकर आईजी ने किया निरीक्षण, CM योगी कर सकते हैं मेले का उद्घाटन
हाथरस में बृज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मेले की तैयारियों को लेकर आईजी शलभ माथुर ने हाथरस पहुंचकर निरीक्षण किया। आईजी ने जिले के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद हाथरस में लगने वाले श्री दाऊजी महाराज मेले इस बार यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय मेला घोषित किया गया है।