हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव मीतई के पास ओवरटेक करते समय टाटा मैजिक व रोडवेज बस के बीच हादसे में 15 की मौत व 18 घायल
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव मीतई के पास ओवरटेक करते समय टाटा मैजिक और रोडवेज बस के बीच हुए सड़क हादसे में बच्चे/महिलाएं/पुरुष सहित 15 लोगों की मौत हो गई। टाटा मैजिक सवार सभी लोग दावत खाकर अपने गांव लौट रहे थे तभी गांव मीतई के पास हादसा हो गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर जिला अस्पताल पहुंच गए।