मेरठ: सरूरपुर क्षेत्र में रोड क्रॉस कर रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, महिला का पैर टूटा, 8 टांके लगे, विरोध करने पर मिली धमकी
Meerut, Meerut | Nov 5, 2024 सरूरपुर थाना क्षेत्र में गांव के ही रहने वाले एक युवक में वही की महिला को बाइक से जोरदार टक्कर मार दी थी। बाइक की टक्कर से महिला का पैर टूट गया था। महिला द्वारा आरोपी का विरोध करने पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी की शिकायत थाना पुलिस से की थी,लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की ।