मेरठ: सरूरपुर थाने में तैनात एक सिपाही पर युवक ने पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप लगाया, झूठे केस में जेल भेजने की धमकी भी दी
Meerut, Meerut | Nov 5, 2024 सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने सरूरपुर थाने में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर अपनी पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि,विरोध करने पर सिपाही उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा है।मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।