मेरठ: परतापुर क्षेत्र में बेटे की चाह में पति और उसके परिवार पर दो बेटियों की हत्या का आरोप, SSP से की गई शिकायत
Meerut, Meerut | Nov 5, 2024 परतापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और उसके परिवार वालों पर दो बेटियों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए SSP को शिकायती पत्र दिया है। विवाहिता का आरोप है कि, उसके पति और ससुराल वालों को बेटे की चाह थी,लेकिन उसके बेटे नहीं हुए तो आरोपियों ने उसकी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया।थाने में शिकायत के बाद नही हुई थी सुनवाई।