सांगानेर: जयपुर के करणी विहार धाबास इलाके में चाय की थड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल कर्मी और पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान
जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में बीती रात एक गैस सिलेण्डर में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया हैं। सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट होने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। चाय की थड़ी में आग लगने पर अंदर रखा सिलेण्डर चपेट में आ गया था। तेज धमाके के साथ फटे सिलेण्डर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। करणी विहार थाना पुलिस ने दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया।