अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की देर रात बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार मुहल्ले स्थित वार्ड एक में तीन घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने तीन बक्सा का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर लिया है। शनिवार को सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने बरियारपुर पश्चिमी गांव के तीन घरों को अपना निशाना बनाया है।