राजगढ़: राजगढ़ के पड़िया गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत
राजगढ़ जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी करण सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि गोलाखेड़ा गांव निवासी रामस्वरूप ट्रैक्टर ट्राली से गोलाखेड़ा गांव आ रहा था इसी बीच पड़िया के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसकी मौत हो गई जिसके बाद सोमवार सुबह 10 बजे करीब शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।