इंदौर: संयोगितागंज पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो बाइक सवार बदमाशों को किया गिरफ्तार, वीडियो भी वायरल
Indore, Indore | Aug 17, 2025 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी डाटा के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान पंकज प्रजापत और उसके साथी के रूप में हुई। पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ में पंकज ने वारदात को स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है।