खगड़िया: खगड़िया में पुलिस अधीक्षक इन दिनों काफी एक्शन में अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
खगड़िया में पुलिस अधीक्षक इन दिनों काफी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक भानु प्रसाद सिंह अचानक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक के अचानक पहुंचने से कार्यालय में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के बीच हलचल बढ़ गई।