बालोद: पर्यावरण पार्क के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बंदर, गौ रक्षा दल ने उपचार कर बचाई जान
Balod, Balod | Jun 2, 2026 बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर बड़े पुल के आगे स्थित पर्यावरण पार्क के पास एक बंदर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बंदर सड़क किनारे तड़पता रहा, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई और इसकी सूचना पशु संरक्षण से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं को दी।