भिंड नगर: भीमनगर में सड़क पर जलभराव बना मुसीबत, राहगीर हो रहे परेशान,मलेरिया फैलने का बढा खतरा,नपा प्रशासन नही दे रहा ध्यान
भिंड। शहर के भीमनगर क्षेत्र में सड़क पर अत्यधिक जलभराव होने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बरसात का मौसम पूरी तरह शुरू होने से पहले ही सड़क तालाब में तब्दील होती नजर आ रही है। जलभराव के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन आए दिन फंस रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है